{"_id":"67df085beaa3f0210b044017","slug":"two-murder-accused-arrested-in-encounter-third-absconding-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-129945-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार
विज्ञापन
खानपुर थानाक्षेत्र के चिलौना कला रामपुर के दो युवकों अनुराग सिंह और अमन चौहान की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लगी। उन्हें सीएचसी सैदपुर में भर्ती कराया गया। जबकि तीसरे हत्यारोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए। ऊचौरी मलहिया बगीचे में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर भागे आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। खानपुर पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी रामपुर क्राॅसिंग की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस ने रामपुर क्राॅसिंग पर चेकिंग शुरू की।
तभी अनौनी के तरफ से बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई पड़े। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस टीम पर बाइक चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागने लगे।
खानपुर पुलिस ने सैदपुर पुलिस को सूचना देने के साथ बाइक सवारों का पीछा शुरू कर दिया। जब पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया तो बाइक मुड़ाकर सिधौना की तरफ भागने लगे। पटना गांव के पास खुद को घिरा देख बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर तमंचे से दो राउंड फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो हत्यारोपियों के बाएं पैर में गोली लग गई। उन्हें सैदपुर सीएचसी पहुंचाया गया।