{"_id":"649f23094474059b830f80b4","slug":"two-more-supporters-of-amit-rai-arrested-ghazipur-news-c-20-1-274190-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अमित राय के दो और समर्थक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अमित राय के दो और समर्थक गिरफ्तार
विज्ञापन
-अब तक पुलिस 14 आरोपियों को भेज चुकी है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा। मुख्तार के सहयोगी और अपराधी अमित राय को हवालात से छुड़ाने के प्रयास और बवाल काटने के मामले में पुलिस लगातार उसके समर्थकों को दबोचने में जुटी हुई हैं। शुक्रवार को पुलिस ने जोगामुसाहिब गांव में दबिश देकर अमित राय के दो और समर्थकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अब तक पुलिस 14 लोगों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
मालूम हो कि बीते 23 जून को पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधी अमित राय को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने लौवाडीह स्थित अंडरपास से गिरफ्तार किया था। देर रात उसके समर्थक थाने पर पहुंचे और बवाल काटने लगे। साथ ही उसे छुड़ाने के लिए हवालात तक पहुंचने का प्रयास किया।
ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में लाना पड़ा। इस मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आठ नामजद और 100 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश शुरू कर दी थी। पुलिस 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह जोगामुसाहिब गांव से पुलिस ने अर्जुन यादव और सनोज को धर-दबोचा। थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। अन्य को चिह्नित करने का क्रम शुरू है।