{"_id":"64e8f9440058d16de2028214","slug":"two-miscreants-arrested-with-52-atm-cards-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-2527-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 52 एटीएम कार्ड के साथ दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 52 एटीएम कार्ड के साथ दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एटीएम कार्ड चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर 52 एटीएम कार्ड और अन्य कार्ड के अलावा 5000 रुपये के साथ एक बाइक बरामद की।
इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी। खोवामंडी चौराहे पर स्थित एक बैंक के एटीएम के पास से एटीएम / क्रेडिट कार्ड चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को धर-दबोचा। उनके पास से 52 एटीएम/ क्रेडिट कार्ड व अन्य कार्ड के अलावा 5000 रुपये और एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों शातिरों ने अपना नाम प्रभात गुप्ता निवासी संजय नगर कालोनी पहड़िया थाना कैंट जनपद वाराणसी और ज्ञानेंद्र सिंह राठौर निवासी सीरगोबर्धन काशीपुरम कालोनी थाना लंका जनपद वाराणसी बताया।
एसपी सिटी ने बताया कि इन दोनों शातिरों के एक और साथी दिलीप गुप्ता की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -
इस तरह करते थे काम
एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में दोनों शातिरों ने बताया कि हम दोनों लोग और हमारा एक साथी दिलीप गुप्ता निवासी संजय नगर कालोनी पहड़िया थाना कैंट जनपद वाराणसी आपस में मिलकर एटीएम के बाहर खड़े रहते हैं, जो लोग एटीएम कार्ड से पैसा नहीं निकाल पाते हैं, या उन्हें एटीएम कम चलाना आता है, तो हम लोग उनकी मदद करने के बहाने उनका एटीएम पिन जानकर धोखे से एटीएम बदल कर अपने पास रखा एटीएम देकर हट जाते हैं। इसके बाद उस एटीएम कार्ड से पैसा निकाल लेते हैं।