फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two miscreants arrested in police encounter

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in police encounter
मुहम्मदाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार की रात हाटा रेलवे क्राॅसिंग के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों को धर-दबोचा। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से एक तमंचा, तीन खोखा और एक कारतूस के साथ ही चोरी का 48 हजार रुपये और एक बाइक भी बरामद की गई।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर मुहम्मदाबाद पुलिस बरेजी पुलिया के पास देर शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध तेजी से हार्न बजाते हुए आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक की गति बढ़ा दिए। बाइक पर बैठे एक संदिग्ध ने पुलिस टीम को गाली देते हुए फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम को सूचना देते पीछा किया। इधर हाटा रेलवे क्राॅसिंग के पास एसओजी टीम और मुहम्मदाबाद पुलिस ने घेराबंदी करके जवाबी फायरिंग की। इस दौरान शातिर बदमाश मरदह थाना के धरिहा गांव निवासी गोपाल सिंह के पैर में गोली लगी और वह बाइक सहित गिर पड़ा। साथ ही पुलिस ने दूसरे शातिर बदमाश मऊ कोतवाली के औरंगाबाद गांव निवासी समसुद्दीन को धर-दबोचा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि रघुवरगंज में किराए के मकान में रहते थे और ग्रुप बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। जिसमें बीते आठ अगस्त को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन देसी शराब ठेका के पास से करीब डेढ़ लाख चोरी किया था। जबकि बीते 27 जुलाई की रात कात्यायनी माता मंदिर करमचंदपुर से 25 हजार रुपये और आभूषण के अलावा बीते आठ अगस्त को मरदह थाना क्षेत्र में भी गैस डिलीवरी वैन से लूट का प्रयास किया था। दोनों के पास से एक बाइक, एक तमंचा, तीन खोखा, एक कारतूस और चोरी का 48 हजार रुपये नकदी बरामद किए गए। घायल बदमाश गोपाल सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस को लेकर लगातार चेकिंग चल रही है। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस वाहन की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रूके। जानकारी मिलते ही एसओजी और पुलिस टीम ने घेराबंदी की। शातिरों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने गोली चलाई तो एक बदमाश को गोली लगी। पकड़े गए बदमाशों द्वारा क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया गया था। - ओमवीर सिंह, एसपी गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed