फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two members of an interstate vehicle theft gang arrested in an encounter, one injured in a gunfight.

Ghazipur News: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Fri, 31 Oct 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two members of an interstate vehicle theft gang arrested in an encounter, one injured in a gunfight.
रघुवरगंज मोड के पास स्वाट टीम व मुहम्मदाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज के लिए - फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
गाजीपुर। जिले की एसओजी (स्वाट) टीम और मुहम्मदाबाद पुलिस ने बुधवार की रात अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों आरजू कुरैशी और मुहम्मद नसीम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। वहीं,अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15 दिन पहले चोरी हुई बोलेरो, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि स्वाट प्रभारी व मुहम्मदाबाद थाना प्रभारी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी की बोलेरो बलिया जिले के चितबड़ागांव की ओर से गाजीपुर की ओर आ रही है। इस पर पुलिस टीम ने रघुवरगंज मोड़ पर नाकेबंदी की। पुलिस को देखते ही बोलेरो सवार बदमाश वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें घेरा तो नसरतपुर मोड़ पुलिया के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजा, दूसरे बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना के डुमरी गांव निवासी आरजू कुरैशी और मुहम्मद नसीम के रूप में हुई है। वहीं फरार शातिर चोर दिलशाद है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

15 दिन पहले मुहम्मदाबाद से चोरी हुई थी बोलेरो-सीओ मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय ने बताया कि क्षेत्र से 15 अक्तूबर को बोलेरो चोरी हुई थी। बरामदगी को लेकर मुहम्मदाबाद पुलिस और स्वाट टीम लगी हुई थी। रात में आ रही बोलेरो को रोकने का पुलिस टीम ने प्रयास किया, लेकिन शातिर चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक शातिर चोर के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं फरार शातिर चोर की पुलिस टीम तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed