फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two lakh robbed in broad daylight from the firm's employee

फर्म के कर्मचारी से दिनदहाड़े दो लाख की लूट

Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two lakh robbed in broad daylight from the firm's employee
खानपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ईशोपुर गांव के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े तमंचा सटाकर एक फर्म के कर्मचारी से दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। सूचना पर कुछ देर बाद एसपी सिटी एवं सैैदपुर सीओ भी पहुंच गए। पीड़ित से पूछताछ के बाद छानबीन में जुटे रहे। हालांकि एसपी सिटी ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ वहां मौजूद कुछ महिलाओं से बात की। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर छानबीन करने मेें जुटी हुई है।
विज्ञापन

वाराणसी के बाबा विश्वनाथ इंटर प्राइजेज का कर्मचारी अरविंद पटेल सैदपुर स्थित एक कपड़ा व्यवसायी की दुकान का रैक बनाने के लिए आर्डर लेने गया था। वहां से आर्डर लेने के साथ दो लाख रुपये झोले में रखकर बाइक से वाराणसी के लिए रवाना हो गया। करीब 11 बजे जैसे ही बाइक सवार कर्मचारी ईशोपुर गांव के पास पहुंचा, पीछे से एक बाइक सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाता इतने में ही एक लुटेरे ने तमंचा निकालकर कर्मचारी को सटा दिया और दूसरा लुटेरा झोला समेत दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ पीड़ित को थाने पर लाकर पूछताछ की। वहीं सैदपुर में समाधान दिवस में बैठे सीओ सैदपुर महिपाल पाठक भी थाने पहुंच गए। तब-तक एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी भी थाने पहुंचे और पीड़ित से घटना क्रम की जानकारी ली। इसके बाद वह पीड़ित को लेकर घटना स्थल पहुंचे। वहां घर की महिलाओं से घटना के बाबत पूछताछ की। उधर, एसओजी प्रभारी श्यामजी यादव भी टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed