{"_id":"5f04a8118ebc3e433c613aed","slug":"two-including-the-young-man-died-due-to-lightning-ghazipur-news-vns5344940126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवक समेत दो की मौत
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को बिजली की चपेट में आने एक युवक समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से झुलस गया। वहीं बीते 24 घंटे में आकाशीय बिजली से एक ही थाना क्षेत्र में हुई दो मौत से लोगों में दशहत व्याप्त है।
बहरियाबाद। गदाईपुर गांव निवासी अमित कुुमार यादव (26) सुबह छह बजे खेत में मेढ़बंदी का कार्य कर रहा था। साथ ही बगल के खेत में भोलू यादव भी कार्य कर रहा था। इसी दौरान तेज वर्षा के साथ बिजली गिरने से उसकी जद में आकर दोनों झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन दोनों को उपचार के लिए आजमगढ़ ले गए। जहां डाक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि भोलू का उपचार चल रहा है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर सोमवार की देर शाम बघांव के मौजा कटिया निवासी विकास चौहान की मौत भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई थी। बीते 24 घंटे में आकाशीय बिजली से हुई दो युवकों की मौत से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिलदारनगर के उसिया गांव स्थित खेत पर गए शशि चौबे (44) की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यही नहीं बीते तीन जुलाई की रात जमानिया कोतवाली क्षेत्र एक महिला व दिलदारनगर में एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। अब तक जनपद में बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।