फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two including retired army man killed in road accident

Ghazipur News: सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त सेना के जवान सहित दो की मौत

Tue, 28 Jan 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two including retired army man killed in road accident
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक सेवानिवृत्त सेना के जवान और दूसरा वृद्ध है। दोनों की मौत ट्रैक्टर से कुलने से हुई है।
विज्ञापन

भांवरकोल थानाक्षेत्र के बलेसरी गांव निवासी उमेश सिंह कुशवाहा (45) भरतीय सेना से 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में मकान बनाकर वहीं पर रह रहे थे। वह शनिवार की सुबह जबलपुर से नोनहरा थानाक्षेत्र के आरी गांव स्थित अपने बहन के ससुराल गए थे। बहन से मुलाकात के बाद इसी दिन शाम को अपने पैतृक गांव बलेसरी के लिए निकल गए। सुरतापुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें उमेश सिंह कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग मऊ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां रविवार की भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी तरह हाटा शहीद सेतु के पास रविवार को वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय गुप्ता (60) के रूप में हुई है। वह अपने पैतृक गांव रघुबरगंज से यूसुफपुर बाजार स्थित आवास ऑटो से आ रहे थे। हाटा शहीद सेतु के पास ट्रैक्टर ने ऑटो को धक्का मार दिया। इससे विजय गुप्ता नीचे सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर चढ़ जाने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed