फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two including an old man died after being hit by a train

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध सहित दो की मौत

Sat, 02 Dec 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two including an old man died after being hit by a train
दिलदारनगर। दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड स्थित गहमर और दिलदारनगर के अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से शक्रवार को एक वृद्ध सहित दो की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद वृद्ध की शिनाख्त हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की शिनाख्त नहीं हुई। शव को मुर्दा घर भेज दिया गया। बिहार प्रांत के भागलपुर जनपद के स्लाइपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रामदास मंडल (67) घर से दस दिन पहले तीर्थ यात्रा पर निकले थे। हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे। देर रात में गहमर में ट्रेन रुक गई, जिसके बाद वे नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही शव को मुर्दा घर भेज दिया। दूसरे दिन पहुंचे परिजनों के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एक 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत हुई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed