फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two hand grenades recovered from Karanda, six arrested

करंडा से दो हैंड ग्रेनेड के साथ छह गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two hand grenades recovered from Karanda, six arrested
करंडा के बंदीपट्टी डिहवा गंगा किनारे से शनिवार को लखनऊ से आई एसटीएफ ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ छह शातिरों को धर-दबोचा। साथ ही छह मोबाइल और एक हजार नकदी भी बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही को इसकी सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने एसटीएफ उपनिरीक्षक अतुल चतुर्वेदी के नेतृत्व एसआई प्रदीप सिंह, मुख्य आरक्षी नीरज कुमार पांडेय, सुशील कुमार सिंह, आरक्षी कमांडो विनोद कुमार को निर्देशित किया। टीम को विशेष सूत्र से जानकारी मिली कि करंडा के बंदी पट्टी डिहवा में गंगा किनारे कुछ लोग हैंड ग्रेनेड लेकर मौजूद है और इससे किसी बड़े अपराधी को बेचने की फिराक में हैं। इस पर एसटीएफ टीम तत्काल गंगा किनारे पहुंची आवश्यक बल प्रयोग करते हुए करंडा के डिहवा दामोदरपुर निवासी विनय सिंह उर्फ विक्की, बंदीपट्टी निवासी महेश राजभर, सिकंदरपुर निवासी नवीन पासवान, अभिषेक सिंह, दामोदरपुर निवासी रोहन राजभर और नंदगंज के बरहपुर निवासी मनीष सिंह को दबोच लिया। इनके पास से दो हैंड ग्रेनेड, छह मोबाइल व एक हजार नकद रुपये बरामद किया गया।
विज्ञापन

चेन्नई से लाए थे हैंडग्रेनेड
गाजीपुर। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त महेश राजभर ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले अरविंद, रोहित व बृजभान चेन्नई में काम करते हैं। वहीं से यह जीवित हैंड ग्रेनेड लेकर आए थे। इन सभी को यह ग्रेनेड देकर बताया कि इसे को किसी अच्छे अपराधी/माफिया गिरोह को बेचना है। इसके बाद से यह गाजीपुर, वाराणसी में कई जगहों पर इसे बेचने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान नवीन के माध्यम से इनका कुख्यात माफिया धनजी गिरोह का सक्रिय सदस्य व करंडा के हिस्ट्रीशीटर विनय सिंह उर्फ विक्की से संपर्क हुआ। विनय उर्फ विक्की वर्ष-2019 में हुई जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव की हत्या में शामिल था और हाल ही में जेल से छूटकर आया है। इसे ही हैंड ग्रेनेड को बेचने की बात चल रही थी। इसीलिए यह सभी एकत्र हुए थे। विनय के खिलाफ करंडा थाने में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed