फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two groups clash over a drainage dispute; boundary wall demolished.

Ghazipur News: जलनिकासी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चहारदीवारी तोड़ी

Wed, 24 Jun 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over a drainage dispute; boundary wall demolished.
डुहियां गांव में तोड़ी गयी दीवार। संवाद
सुहवल। थाना क्षेत्र के डुहियां गांव में मंगलवार को जलनिकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी गई, इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं एसडीएम ने कहा कि चहारदीवारी तोड़ने वालों को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि गांव में करीब 70 फीट लंबी और पांच फीट ऊंची चहादीवारी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष की कुछ महिलाओं ने लोहे की रॉड से चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

पहले पक्ष के बैरागी यादव और रघुनाथ यादव का कहना है कि संबंधित भूमि उनके पूर्वजों द्वारा रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी वैध कारण के उनकी चहारदीवारी तोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के रामविलास चौधरी और रामाकांत चौधरी का कहना है कि चहारदीवारी निर्माण के कारण गांव की जलनिकासी प्रभावित हो गई है। उनका आरोप है कि निर्धारित सीमा से अधिक भूमि घेरने के कारण नालियों का पानी गलियों में जमा हो रहा है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनीत राय ने बताया कि जलनिकासी का रास्ता बाधित होने के कारण विवाद की स्थिति बनी। हालांकि जिस भूमि पर चहारदीवारी बनाई गई है, वह निजी भूमि है और उसके आसपास ग्राम सभा की भूमि नहीं है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।

जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी
एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने बताया कि गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जांच में जिस भूमि पर चहारदीवारी बनाई गई है, वह कास्तकारी भूमि पाई गई है तथा वहां ग्राम समाज की कोई भूमि नहीं है। उन्होंने कहा कि चहारदीवारी तोड़ने में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

डुहियां गांव में तोड़ी गयी दीवार। संवाद

डुहियां गांव में तोड़ी गयी दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed