फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two goats died due to fire

Ghazipur News: आग में झुलसकर दो बकरियों की मौत

Sun, 16 Apr 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two goats died due to fire
कोतवाली क्षेत्र के बसुका गांव में रविवार को बिजली के शार्ट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में बंधी दो बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व कर्मियों ने घटना स्थल का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी। बसुका गांव निवासी रूपचंद राजभर के मकान में अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण जब-तक आग बुझाने का प्रयास करते, झोपड़ी में बंधी दो बकरी झुलसकर मर गई। किसी तरह दो भैंस को बचाने में ग्रामीण सफल हो पाए, लेकिन तब तक भैंस भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। झोपड़ी में रखा पशुओं का चारा, लगभग पांच कुंतल गेहूं, साइकिल और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। उपजिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजकर नुकसान का आकंलन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed