फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two friends died after being hit by a truck, one seriously

Ghazipur News: ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Fri, 18 Oct 2024 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two friends died after being hit by a truck, one seriously
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद चट्टी पर राजमार्ग संख्या-31 पर बृहस्पतिवार की देर रात भीषण हादसा हुआ। बाइक सवार तीन दोस्त ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बिहार के नालंदा के थाना चंडी के यशवंतपुर निवासी ईशुराज (18) के बड़े भाई ग्रेटर नोएडा में काम करते हैं। उनसे मिलने के लिए ईशुराज अपने दोस्त पटना कंकड़बाग, इंदिरा नगर रोड नंबर-4 निवासी गौरव कुमार (28) और पटना के ईस्ट इंदिरा नगर रोड नंबर-1 निवासी धीरज कुमार (22) के साथ पल्सर से गया था।
विज्ञापन

वहां से बाइक से ही तीनों वापस बिहार लौट रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे एनएच-31 पर मिर्जाबाद चट्टी के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ईशुराज और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
नंदगंज। बाजार स्थित थाने के गेट के पास बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। वह दवा खरीदने के लिए जा रहा था। मृतक के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही चालक व ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है।सादात थाना के पहाड़पुर खुर्द निवासी लोकनाथ यादव (45) पैदल नंदगंज बाजार में दवा लेने जा रहा था। अभी वह बाजार में थाना गेट के पास पहुंचा था कि इसी दौरान वह चोचकपुर मोड़ की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्राॅमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय लोकनाथ यादव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वहीं नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा निवासी व मृतक के ससुर मेवालाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed