फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two found corona positive including area manager of medical pharma company in Ghazipur

गाजीपुर में मेडिकल फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर समेत दो मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 03 Jul 2020 12:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 03 Jul 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Two found corona positive including area manager of medical pharma company in Ghazipur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले में शुक्रवार को नंदगंज थाने क्षेत्र के के बनगामा गांव निवासी मेडिकल फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर समेत दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर शम्मे गौसिया सहेड़ी में भर्ती कराया गया। 15 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेजा गया। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या जहां 360 हो चुकी है। वहीं एक्टिव 48 तथा 308 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक संक्रमण की वजह से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


उरांव निवासी एक प्रवासी महिला की रिपोर्ट गुरुवार की देर रात पॉजिटिव आई। महिला घर पर ही होम क्वारंटीन थी, जबकि नंदगंज के बनगांवा निवासी युवक मेडिकल फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पद पर तैनात है।
विज्ञापन


वह अक्सर वाराणसी की सप्तसागर दवा मंडी  जाता है और दो दिन पहले वाराणसी दवा मंडी गया था। इनके आरोग्य सेतु एप पर मैसेज आया कि आप किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आए हैं। दो जुलाई को उसने जिला चिकित्सालय में ट्रू नेट मशीन पर अपना जांच कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed