{"_id":"696d1ad522a270ed470bd989","slug":"two-encounters-in-one-night-three-including-two-gang-rape-accused-sustained-bullet-injuries-ghazipur-news-c-20-vns1017-1259654-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एक रात में दो मुठभेड़, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों सहित तीन को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एक रात में दो मुठभेड़, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों सहित तीन को गोली लगी
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में शनिवार की रात दो मुठभेड़ हुई। इसमें जिला कारागार गेट के पास से 10 जनवरी को हथकड़ी छुड़ाकर भागे चोरी के आरोपी बदमाश लालबाबू मौर्या को गोविंदपुरकिरत गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि सवास मोड़ के पास से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों राहुल और अरुण यादव को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, चार खोखे और चार कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि आठ जनवरी की रात कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के वेदबिहारी-भड़सर मार्ग पर चौरा गांव निवासी राजन वाराणसी से दवा कराकर लौट रहे थे। बेदबिहारी पोखरा के रास्ते घर जाते समय बाइक सवार लालबाबू मौर्या और पुनीत राय उनका बैग छीनकर भागने लगे। राजन ने पृथ्वीपुर में रिश्तेदारों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पृथ्वीपुर गांव के पास घेरकर बंका खास निवासी लाल बाबू मौर्या और भांवरकोल थाना के शेरपुर कला निवासी पुनीत राय को पकड़ लिया था। दोनों आरोपियों के पास से रिवाल्वर 32 बोर, दो मोबाइल फोन, दो पर्स में सोने के आभूषण और चोरी की तीन बाइक बरामद हुई थी। 10 जनवरी को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया और जिला कारागार में दाखिल करने के लिए जा रही थी। इस दौरान जेल गेट के पास से आरोपी लालबाबू हथकड़ी छुड़ा कर भाग गया था। सीओ ने बताया कि मरदह की प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव और बिरनो थानाध्यक्ष अजय यादव ने सूचना के आधार पर गोविंदपुरकीरत के पास से लाल बाबू मौर्या को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैर में घुटने से नीचे गोली लगी है।
सादात : सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बताया कि थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि दुष्कर्म के आरोपी सादात स्टेशन के पास खंडहर में हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सादात पुलिस टीम ने घेरेबंदी की। सवास मोड़ के पास दोनों आरोपियों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सादात में भर्ती कराया गया है। दोनों की पहचान सादात के वार्ड नौ निवासी राहुल और मरदापुर निवासी अरुण यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कबाड़ बीनने वाली महिला से किया था सामूहिक दुष्कर्म
सादात। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि सादात रेलवे स्टेशन पर 16 जनवरी की रात सोते समय कबाड़ बीनने वाली महिला से राहुल और अरुण यादव ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। 17 जनवरी को पीड़िता के पति और ससुर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
लालूबाबू पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था
गाजीपुर। कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि जिला कारागार गेट के पास से भागे लालबाबू मौर्या के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की थी। सीओ ने बताया कि 10 जनवरी से पुलिस टीम जनपद के साथ दूसरे जनपद और आसपास के प्रांतों में तलाश कर रही थी।
कासिमाबाद और मरदह थाने में दर्ज हैं आठ मामले
गाजीपुर। लालबाबू पर आर्म्स एक्ट और संगीन धाराओं में आठ प्राथमिकी दर्ज है। सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि कासिमाबाद में छह और मरदह में दो प्राथमिकी दर्ज है।
एक जनवरी से अब तक हुई मुठभेड़ 01 जनवरी : गहमर कोतवाली पुलिस ने खेलूराय पट्टी में हुए तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों 50 हजार के इनामी पिता अरविंद सिंह और पुत्र अमन सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। दोनों के पैर में गोली लगी थी।
14 जनवरी : करंडा पुलिस ने गो तस्कर रोहन यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। पिकअप पर लदे 15 पशु भी बरामद किए गए थे।