फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two died including retired police personnel in road accidents in Ghazipur

गाजीपुर: सड़क हादसों में रिटायर्ड पुलिसकर्मी सहित दो की मौत, मचा कोहराम

Wed, 08 Dec 2021 05:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Dec 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Two died including retired police personnel in road accidents in Ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के साथ दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र स्थित सरसेना गांव निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी रामअवतार सिंह(61) मरदह थाना के किसी गांव स्थित रिश्तेदारी में आए थे। वह रात में स्कूटी से मऊ की ओर जा रहे थे। हैदरगंज चट्टी के पास पीछे से आ रहे मैजिक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने पर मऊ के जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मैजिक को कब्जे में ले लिया गया। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ गांव के सामने मंगलवार की रात जेसीबी और बाइक की टक्कर में भोजपुर जिले (बिहार) के बिहिया थाना के मझौली गांव निवासी रमेश चौबे(26) की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

घटना के दूसरे दिन पहुंचे मृतक के भाई विकाश चौबे ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed