फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two days later, the dead body of an immersed middle-aged was found

दो दिन बाद डूबे अधेड़ का मिला उताराया शव

Thu, 06 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two days later, the dead body of an immersed middle-aged was found
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के अमौरा घाट से पैदल ही कर्मनाशा पार कर बहन के घर जा रहे डूबे अधेड़ का शव दो दिन बाद गुरुवार को उतराया मिला। घटना स्थल से पांच किलो मीटर दूर पंप कैनाल के पास शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि जमानियां कोतवाली क्षेत्र लहुआर गांव निवासी अवधेश राय उर्फ शास्त्री (55) बीते चार अगस्त की शाम पैदल ही अमौरा घाट पहुंचे थे। वहां नाव नहीं होने पर पैदल ही कर्मनाशा नदी पार करने लगे थे। इसी दौरान बीच में गड्ढा होने के चलते गहरे पानी में चले गए थे। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। परिजन घटना स्थल से पांच किमी दूर देवल पंप कैनाल के पास तलाश कर रहे थे। कुछ देर बाद अधेड़ का शव उतराया देख चिल्लाने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed