{"_id":"58653af64f1c1b724feeb6c2","slug":"two-days-have-stayed-vehicle-wheels","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से रुके हैं वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से रुके हैं वाहनों के पहिए
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
जमानिया के राघवपुर गांव के पास वाहनों की लगी लंबी लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया-ताड़ीघाट-सैय्यदराजा मार्ग अंतर्गत राघोपुर गांव के पास पिछले 48 घंटे से जाम लगा हुआ है। इससे वाहनों का पहिया ठहर गया है। दो दिन से वाहन चालक जाम में फंसे हुए हैं। जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सैय्यदराजा-जमानिया-गाजीपुुर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से मंगलवार की देर शाम गांव के पास एक ट्रक का गुल्ला टूट गया है। तभी ट्रक को निकलने के चक्कर में वह गड्ढ़े में फंस गया। इसी बीच गाजीपुर की तरफ से आ रहा दूसरा ट्रक नाली में धंस गया। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। काफी प्रयास के बाद भी बुधवार की देर शाम तक जाम समाप्त नहीं हो सका था। सड़क के दोनों तरफ करीब 25 किमी तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई है। सड़क गड्ढे में तब्दील होने के बावजूद भी इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का बेरोक-टोक आवागमन जारी है। इसका खामियाजा इस मार्ग से सफर करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
सैयदराजा से गाजीपुर के बीच जगह-जगह सड़क टूट गई है। आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क पर ही गांवों का पानी बह रहा है। एनएच 2 से एनएच 29 और एनएच 31 को जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों ट्रकें गुजरती हैं। बिहार झारखंड, छतीसगढ़ बंगाल और अन्य प्रांतों से आने वाले वाहन गोरखपुर, नेपाल, आजमगढ़, मऊ आदि जनपदों में जाने के लिए इसी सड़क से होकर गुुजरते है। यहीं नहीं बलिया-बक्सर पुल पर आवागमन बंद होने और वाराणसी से दिन के समय भारी वाहनों की नो इंट्री के चलते वाहन इसी मार्ग से होकर गुुजरते हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लाल जी ने बताया कि गड्ढ़ों को भरने का कार्य चल रहा है। जरूरत के अनुसार गड्ढ़ों को भरा जा रहा हैं।उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों के संचालन, सड़क के किनारे बसे गांव के पानी निकासी आदि की बारे में आलाधिकारीयों को अवगत कराया गया हैं।