फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two days before the house, the body of the missing girl was found in the river

घर से दो दिन पूर्व लापता युवती का नदी में उतराया मिला शव

Wed, 01 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two days before the house, the body of the missing girl was found in the river
शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिंहनाथ गांव के पास बेसो नदी में बुधवार को घर से दो दिन पूर्व लापता एक युवती का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सेमरा गांव निवासी कंचन राजभर (20) पुलिस महकमे में भर्ती के लिए प्रतिदिन मर्दानपुर के मैदान पर दौड़ने जाती थी। परिजनों ने बताया कि वह बीते 30 अगस्त को दौड़ लगाने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिवार के लोग युवती की तलाश करने में जुटे थे। सिंहनाथ गांव के सामने एक शव उतराया बेसो नदी में मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। छानबीन के दौरान मृतका के लोवर से मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इधर सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका के सिर में गंभीर चोट थी। शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed