फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two corona patients also met in ghazipur

दिलदारनगर में भी मिले कोरोना के संक्रमित दो मरीज, संख्या बढ़कर पांच हुई

Sun, 05 Apr 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two corona patients also met in ghazipur
गाजीपुर। जिले के दिलदारनगर में भी दो कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद अब इनकी संख्या पांच तक पहुंच गई है। इसमें दो देहरादून, एक सहारनपुर और दो दिलदारनगर के रहने वाले हैं। खास बात यह है कि सभी रोगी जमातियों की ही तादाद से हैं, जो दिल्ली के मरकजी और दिलदारनगर के जलसे में शामिल हुए हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है, इससे प्रशासन हलाकान है। वह जिले भर में जमातियों की खोजबीन कर रहा है। जिले भर से करीब 20 और संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के महुआबाग स्थित एक मस्जिद में 31 मार्च को कुल 14 जमाती मिले। इसमें से आठ देहरादून, तीन सहारनपुर और तीन दिलदारनगर के थे। इनकी दो चरणों में जांच कराई गई तो तीन लोग संक्रमित मिले। बाद में उनकी हिस्ट्री तलाशी गई तो यह पता चला कि वह लोग दिलदारनगर के एक जलसे में शामिल हुए थे। इस जानकारी के बाद प्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य टीम के साथ दिलदारनगर पहुंचे और वहां की मस्जिदों को खंगाला। इस दौरान वहां से भी नौ लोगों को संदिग्ध मानते हुए उन्हें मस्जिद में ही क्वारंटीन कर दिया गया और सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। रविवार को उनमें से दो की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि दिलदारनगर से मिले मरीजों को भी मुहम्मदाबाद में बनाए गए कोविड-19 लेवल वन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। वहां पहले से ही तीन मरीज रखे गए हैं। कहा कि इन मरीजों के मद्देनजर गाजीपुर, मुहम्मदाबाद और दिलदारनगर काफी संवेदनशील हो गया है। सभी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed