{"_id":"621a6dede68e7953ed796b05","slug":"two-corona-infected-were-found-nine-are-undergoing-treatment-ghazipur-news-vns640658792","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दो संक्रमित मिले, नौ का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दो संक्रमित मिले, नौ का चल रहा इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले में शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम आईसोलेट कर दिया। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हो गई है। वहीं 705 संदिग्धों का स्वैब आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। जबकि 273 किशोरों को प्रथम और 6822 को दूूसरा डोज लगा। साथ ही 630 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 344 को कोरोना का पहला डोज और 5819 को दूसरा डोज लगा।
कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार भी तेज है। आंकड़ों को देखा जाए तो रिकवरी 99.55 है। देर शाम आई रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच कराने के लिए उन्हें ट्रेेस करने में जुट गया है, जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इधर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे एहतियात के साथ सतर्कता काफी जरूरी है।