फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two constables of Revatipur police station suspended in recovery

Ghazipur News: वसूली में रेवतीपुर थाने के दो आरक्षी निलंबित

Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two constables of Revatipur police station suspended in recovery
ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर रात में वाहनों से वसूली के वीडियो के आधार पर कार्यवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। पुलिस अधीक्षक ने वाहनों से अवैध वसूली के मामले में रेवतीपुर थाने के दो सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। एसपी के इस सख्त कार्यवाई के बाद से ही महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर चलने वाले वाहनों से रात में वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद महकमें में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने इस वीडियो को प्रदेश के सीएम सहित पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों को टैग कर दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने देर रात रेवतीपुर थाने पर तैनात आरक्षी प्रसुन ओझा एवं आरक्षी मधुरेन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों आरक्षियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाई की जांच ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग किया कि ताड़ीघाट-बारा हाइवे पर पड़ने वाले थानों का रात को औचक निरीक्षण किया जाए तो वसूली की पोल खुल सकती है। इस संबंध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि मामले में दोनों आरक्षियों को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। मार्ग पर किसी तरह की वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed