फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two children missing from home recovered from Hajipur

Ghazipur News: हाजीपुर से बरामद हुए घर से लापता हुए दो बच्चे

Fri, 09 Feb 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two children missing from home recovered from Hajipur
जमानिया। नगर के चांदपुर नई बस्ती मुहल्ला से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता दो बच्चों को पुलिस ने शुक्रवार बिहार प्रांत के हाजीपुर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि चांदपुर नई बस्ती के रहने वाले कृष्णा चौधरी (8) और आदित्य चौधरी (13) के पिता ने अपहरण की तहरीर दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई थी। साथ ही सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से सूचना दी गई। इसका परिणाम रहा कि सुबह करीब पांच बजे बिहार प्रांत के हाजीपुर चाइल्ड हेल्प लाइन के अधिकारी ने कोतवाली में फोन कर दोनों मासूमों के बरामदी की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को बरामदी को जानकारी दी। दोनों मासूमों के परिजन रामलाल चौधरी‚ सुरेंद्र चौधरी‚ रमेश‚ चंदन दोनों मासूमों को हाजीपुर के लिए पैसेंजर से बक्सर और फिर ट्रेन पकड़ कर हाजीपुर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया कि कोतवाली में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। मासूमों के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed