फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two caught using unfair means

अनुचित साधन के इस्तेमाल में दो पकड़े गए

Thu, 19 Feb 2015 10:57 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two caught using unfair means

यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
गुरुवार से अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गई। पहली पाली में करंडा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर अनाधिकृत रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर ने पकड़ा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश देते हुए कक्षों में मानक से ज्यादा परीक्षार्थी बैठे रहने पर नाराजगी जताई। वहीं मनीराम सिंह के नेतृत्व वाले सचल दस्ते ने जमानिया क्षेत्र में एक छात्र और एक छात्रा को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा।


गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी और इंटरमीडिय के सैन्य विज्ञान की परीक्षा आयोजित थी। उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह सुबह की पाली में करंडा के मेदिनीपुर स्थित बद्री यादव इंटर कालेज स्थित केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान केंद्र पर एक व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से घूमता देख उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को बुलाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।

 एसडीएम ने बताया कि कक्ष में निरीक्षण के दौरान कई परीक्षार्थियों की कापी के मिलान में उत्तर हुबहू मिलने पर उन्होंने कापियों को सील लकाकर दूसरी उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करवाई। यही नहीं केंद्र के चार कक्षों में विद्यालय की ही कक्षा निरीक्षकों की ड्यूटी लगे रहने पर भी उन्होंने रोष व्यक्त किया। एसडीएम ने बताया कि रामदास बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र पर कक्ष निरीक्षक की ओर से इमला बोले जाने पर तत्काल उसे कार्यमुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed