फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two boys who went to take out the ball died by drowning in the Ganges

गेंद निकालने गए दो बालकों की गंगा में डूबकर मौत

Tue, 21 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two boys who went to take out the ball died by drowning in the Ganges
नगर कोतवाली के कोयला घाट स्थिति गंगा में डूबने से दो बालकों की हुई मौत के बाद लगी भीड़।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोयला घाट के पास गंगा में गई गेंद को निकाले गए दो बालकों की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं मछुवारों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का शव पानी से बाहर निकलवाया। इधर दोनों बालकों को मृत देख परिजन रोने-बिलखने लगे। आस-पास के लोगों ने परिवार के लोगों को सांत्वना देकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोयला घाट निवासी तक्षत (7) अपने मित्र गणेश (8) के साथ घर के बाहर शाम में खेल रहे थे। दोनों की गेंद गंगा नदी में चली गई। दोनों बालक गेंद गंगा से बाहर निकालने के लिए गंगा में उतरने लगे। इसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद दोनों का शव देर शाम करीब आठ बजे बरामद हुए। इधर दोनों बालकों का शव पानी से बाहर आते ही परिवार के लोग बिलखने लगे। आस-पास के लोगों ने परिवार के सदस्यों को सात्वंना देकर शांत कराया। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि तक्षत एवं गणेश की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed