फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP police constable kidnapped father of lady constable in one sided love and also demanded ransom money

यूपी: एकतरफा प्यार में सिपाही ने महिला आरक्षी के पिता को किया अगवा, फिरौती भी मांगी, गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2022 09:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2022 09:58 AM IST
सार

यूपी के गाजीपुर जिले में  एकतरफा प्यार में सिपाही ने महिला आरक्षी के किसान पिता को दिनदहाड़े अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
UP police constable kidnapped father of lady constable in one sided love and also demanded ransom money
आरोपी सिपाही गिरफ्तार (बायें सफेद शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के रामकरन सेतु से शनिवार को दिनदहाड़े अपहृत चंदौली के किसान को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता सिपाही दीपक वर्मा और बोलेरो चालक एकराम खां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


सिपाही वाराणसी जंसा (बसुहनचक) का रहने वाला है और संतकबीर नगर जिले में तैनात है। चंदौली निवासी महिला आरक्षी से एकतरफा प्यार करने वाले सिपाही ने प्यार में बाधक बनने पर उसके पिता को अगवा कर 25 लाख की फिरौती मांगी थी। एसपी रामबदन सिंह के मुताबिक, महिला आरक्षी भी संतकबीर नगर में ही तैनात है।

विज्ञापन

शादी से इनकार करने पर रची साजिश

दीपक ने महिला आरक्षी से शादी करने की इच्छा जताई। महिला आरक्षी के परिजनों ने दीपक वर्मा के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। महिला आरक्षी ने भी सिपाही से दूरी बना ली। इससे खफा दीपक हफ्ते भर की छुट्टी लेकर वाराणसी पहुंचा और महिला आरक्षी के किसान पिता को अगवा करने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले महिला आरक्षी भी छुट्टी पर आई थी। छुट्टी खत्म होने पर महिला आरक्षी को शनिवार भोर में पिता बाइक से छोड़ने औड़िहार स्टेशन गए थे। लौटते वक्त रामकरन पुल पर बोलेरो वाहन से पहुंचे दीपक ने छह साथियों के साथ महिला आरक्षी के पिता को अगवा कर लिया। शनिवार देर रात गाजीपुर पुलिस ने महिला आरक्षी के पिता को मुक्त करा लिया।  

शनिवार दोपहर 12 बजे सिपाही दीपक ने किसान के बेटे (मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात) को फोन कर धमकी दी कि पिता को अगवा कर लिया गया है। दो दिन के अंदर 25 लाख रुपये दे दो। इसके बाद पुत्र की शिकायत पर चंदौली पुलिस सतर्क हुई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। सिपाही दीपक को जंसा के कतवारूपुर मोड़ से देर रात 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अपहृत किसान को भी बरामद कर लिया गया। 

लापरवाही में चौकी इंचार्ज सस्पेंड

चंदौली निवासी महिला आरक्षी के पिता के अपहरण मामले में लापरवाही पर एसपी  अंकुर अग्रवाल ने बलुआ थाना के मारूफपुर चौकी इंचार्ज शिवमणि त्रिपाठी को रविवार देर शाम सस्पेंड कर दिया। सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद भी चौकी इंचार्ज ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को नहीं दी। वैसे भले ही मामला हमारे क्षेत्र का न रहा हो। चंदौली पुलिस ने गाजीपुर पुलिस की पूरी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed