फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two arrested for attacked by BJP leader and family

भाजपा नेता व परिवार पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 10 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for attacked by BJP leader and family
सुहवल थाना क्षेत्र के अधियारां गांव में चार दिन पूर्व घर में घुसकर भाजपा नेता और उनके परिजनों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम दो वांछितों को गिरफ्तार किया जबकि मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान सहित अन्य अभी भी पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन

इधर पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में रोष है। पीड़ित परिवार मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों के गिरफ्तार न होने से सहमा हुआ है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना एवं बवाल को पुलिस रोक पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। वहीं सत्ताधारी दल के लोग भी अपने पार्टी के पदाधिकारी के घर हुए हमले को लेकर थाना पुलिस विशेषकर हल्का प्रभारी के इस लापरवाह रवैये के चलते नाखुश है।
विज्ञापन

बताया कि एसपी ग्रामीण अभिषेक कुमार ने घटना का निरीक्षण कर दो दिन में आरोपियों को दबोचने का सख्त निर्देश दिया था। लेकिन उनके निर्देशों को भी पुलिस ने ताख पर रख दिया है। पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो पार्टी पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते छह नवंबर की रात पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों के साथ मिलकर भाजपा पदाधिकारी के घर लाठी-डंडा और ईट-पत्थर से हमला कर दिया था जिसमें छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने पीड़ित घायल जयप्रकाश की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित 12 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि दो आरोपियों सुनील यादव और विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सहित अन्य की जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी। एसपी ग्रामीण अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed