फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two animals died due to fire in hut, scorched cow

झोपड़ी में आग लगने से दो पशु मरे, गाय झुलसी

Sat, 04 Jan 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two animals died due to fire in hut, scorched cow
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली आला में शुक्रवार की रात एक मकान में बिजली आपूर्ति के लिए खींचे गए केबिल में हुई शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीण ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में जहां दो गाय के बछिया की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

भरौली आला गांव निवासी राणा समर बहादुर सिंह उर्फ लालजी ने मवेशियों के लिए दरवाजा पर झोपड़ी डाल रखा था। लालजी ने रात में गाय के बछिया को चारा खिलाने के बाद मवेशियों को सर्दी से राहत के लिए झोपड़ी में टाट लगाकर घर में चले गए और परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे झोपड़ी से एक घर में बिजली आपूर्ति के लिए खींचे गए केबिल में हुई शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। इस पर मवेशी चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि झोपड़ी से आग के तेज लपटने उठ रही थी। रस्सी जलने से अंदर बंधी गाय गंभीर रूप से झुलसते हुए बाहर निकल गई, लेकिन दो बछियां अंदर ही बंधी थी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोग काबू पाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अंदर बंधी दो गाय की बछिया की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर हल्का लेखपाल एवं स्थानीय पशु चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंचे। चिकित्सक ने झुलसे मवेशी का उपचार किया। लेखपाल ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी को भी घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed