{"_id":"682e1b4a45ba64d06c00bec6","slug":"two-animal-smugglers-arrested-in-police-encounter-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-132993-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजीपुर। गहमर और रेवतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पिकअप में पांच पशुओं को तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे।
जमानिया के क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी के मुताबिक रेवतीपुर थाने की पुलिस नगसर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक पिकअप आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक वाहन को पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए गहमर चौसा की तरफ भागने लगा। गाड़ी में पांच पशु लदे थे।
थानाध्यक्ष रेवतीपुर ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए घेराबंदी करने के लिए पिकअप का पीछा किया। इधर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गहमर ने वाहन को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। करहिया मोड़ के पास सामने से खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल ने अपना नाम दिलदारनगर थानाक्षेत्र के ताजपुर कुर्रा गांव निवासी इरशाद बताया।
विज्ञापन
उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भदौरा भेज दिया गया। जबकि एक अन्य बदमाश असगर को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर के दो देसी तमंचे, एक कारतूस, पांच गोवंश और पिकअप बरामद किया।