{"_id":"6352e3ddfe144c42d61b59a6","slug":"two-accused-caught-by-police-sent-to-jail-ghazipur-news-vns6802451180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, भेजा जेल
विज्ञापन
बरेसर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात गश्त के दौरान सेमऊर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड से एक गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के साथ एक 315 बोर के अवैध कटा के साथ दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
शुक्रवार को दोनों पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोर, लुटेरे, इनानिया व गैंगस्टर से संबंधित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा एवं अन्य पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के सेमऊर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर वाहन चेकिंग कर रहा था।
इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आगे वाली पुलिया पर दो लोग खड़े हैं । जिसमें एक के पास अवैध कट्टा है और दोनों कहीं भागने वाले हैं । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफल रही । पूछताछ में एक अपना नाम पता बलिया जनपद के नरहीं थाना क्षेत्र के करौली ग्राम निवासी आशीष जयसवाल बताया जो वर्तमान समय में बरेसर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मटवां गांव में रह रहा था । तलाशी में तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। आरोपी स्थानीय थाने में पूर्व में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है जिसका नाम पता रामबदन राजभर निवासी ग्राम चकमरौरा थाना नोनहरा बताया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शांति भंग में छह पर चलान
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव में दो मामलों में कहासुनी होने पर पुलिस ने कुल छह लोगों पर शांतिभंग में चलान कर दिया। इसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि बेचू यादव ,लोचन यादव तथा द्वितीय पक्ष के सुदामा यादव, इंद्रेश यादव के बीच बरजा निकालने का विवाद था। जिसमें दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। वहीं धर्मागतपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर रामनिवास पाल और श्रीनारायण पाल आपस में कहासुनी हुई। जिसमें दोनों पक्षों से लेकर कुछ लोगों का शांति भंग में चालान किया गया।