{"_id":"6ac688da8a7926c1c006ee12","slug":"two-accused-arrested-for-procuring-heroin-from-jharkhand-and-dealing-in-it-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-161739-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: झारखंड से हेरोइन लाकर खरीद-बिक्री कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: झारखंड से हेरोइन लाकर खरीद-बिक्री कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में हेरोईन तस्कर। स्रोत.. पुलिस
झारखंड से हेरोइन लाकर खरीद-बिक्री करने के आरोपी दो तस्करों साहुल यादव और रवि राजभर को कोतवाली पुलिस टीम ने महराजगंज हाईवे तिराहा बस स्टैंड के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक करोड़ तीन लाख 40 हजार रुपये की 534 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद हुई है।
सीओ सिटी अनिल सिंह ने बताया कि कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर टीम महराजगंज हाईवे तिराहा बस स्टैंड के पास पहुंची। वहां दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना के भनदहा कला गांव निवासी साहुल यादव और भुड़कुड़ा कोतवाली के कौला जखनिया गांव निवासी रवि राजभर बताया। तलाशी लेने पर 534 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी कीमत करीब एक करोड़ तीन लाख 40 हजार रुपये है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड से हेरोइन लाकर बेचा जा रहा था। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रवि को हेराइन बेच रहा था साहुल
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी का रहने वाला साहुल यादव झारखंड से हेरोइन खरीदकर लाया था। वह महराजगंज हाईवे तिराहे के पास भड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के कौला जखनिया निवासी रवि राजभर को बेच रहा था।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी टीम
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ मिले इनपुट और मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है। यहीं नहीं सर्विलांस के सहारे गिरोह के सदस्यों को चिह्नित करने में पुलिस टीम जुटी हुई है। हेरोइन की तस्करी के गिरोह में शामिल आरोपियों को चिह्नित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
महराजगंज फोरलेन तस्करों का बन रहा सेफ जोन
महराजगंज फोरलेन हेरोइन तस्करों एवं मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त का सेफ जोन बनता जा रहा है। एएनटीएफ की टीम ने बड़े पैमाने पर हेरोइन की खेप पकड़ी थी। महिला सहित तीन को गिरफ्तार भी किया गया था। पकड़े गए आरोपी भी झारखंड से हेरोइन खरीद कर भोपाल पहुंचाने की फिराक में थे।
14 दिन पूर्व पकड़ी गई थी दो करोड़ की हेरोइन
एएनटीएफ की टीम ने शहर कोतवाली के लालनपुर मड़ई गांव मोड़ से 23 सितंबर की रात दो करोड़ की हेरोइन बरामद की थी। टीम को यह सफलता वाराणसी गोरखपुर महराजगंज फोरलेन तिराहे से मिली थी। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक बोलेरो, एक किलो 15 ग्राम हेरोइन व चार मोबाइल, 1290 रुपये बरामद किए थे।