फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two accused arrested for murderous attack on BDO

बीडीओ पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for murderous attack on BDO
करंडा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी पर करीब 20 दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले में शामिल करंडा ब्लाक प्रमुख के चचेरे भाई सहित दो आरोपियों को पुलिस ने जानकी मोड़ से बुधवार को धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि करंडा ब्लाक पर तैनात खंड विकास अधिकारी अनिल श्रीवास्तव बीते 26 मई की देर शाम तक कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान हथियार बंद बदमाशों ने गाली-गलौज करने के साथ उनके सिर पर हत्या करने के नियत से जानलेवा हमला कर दिया था। साथ ही उन्हें वर्ष 1998 में तत्कालीन बीडीओ कल्याण सिंह की हत्या का हवाला देते हुए धमकाते हुए कहा था कि उनका भी हश्र पूर्व बीडीओ की तरह की कर दिया जाएगा। इस मामले में पीड़ित खंड विकास अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बीते 28 मई को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

घटना के दौरान लोगों में चर्चा बनी हुई थी कि बिना काम कराए ही करोड़ों रुपये के भुगतान के लिए कुछ लोगों द्वारा बीडीओ पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इधर पुलिस टीम मुकदमा दर्जकर आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10.40 बजे पुलिस टीम ने जानकी मोड़ से जानलेवा हमले में शामिल करंडा ब्लाक प्रमुख के चचेरे भाई राहुल यादव और ब्लाक प्रमुख की सुरक्षा में उनके साथ रहने वाला गोंडा के चकिया निवासी सुरेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed