फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Twelve students in the exam room, beaten

परीक्षा कक्ष में बारह छात्रों को पीटा

Sun, 01 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 01 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Twelve students in the exam room, beaten
थाना क्षेत्र के कल्पनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मागतपुर छतरमा में बीते शनिवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा दे रहे बारह छात्रों की जमकर पिटाई की गई। घायल छात्रों का आरोप है कि नकल के लिए उनसे 35 सौ रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


वहीं इस विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परीक्षार्थियों के संबंधित विद्यालय के प्रबंधक पर नकल कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में छात्रों की ओर से जहां पिटाई के मामले में प्रधानाचार्य, सपा नेता एवं सहकारी बैंक के चेयरमैन सहित चार के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। वहीं आरोपी प्रधानाचार्य ने भी परीक्षार्थियों से संबंधित विद्यालय के प्रबंधक समेत चार के खिलाफ धमकी देने सहित अन्य मामलों रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन



मारुति नंदन इंटर कालेज ढेबुआ बिरनो के 276 छात्रों का सेंटर दुल्लहपुर के  कल्पनाथ उमा विद्यालय धर्मागतपुर छतरमा में है। परीक्षा केंद्र पर बीते शनिवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा देने गए छात्र हरेंद्र सिंह कुशवाहा, पिंटू, हरेंद्र सिंह, सूरज राम, अजीत राजभर, अंकित कुशवाहा, दीपक राजभर, राजदीप यादव, सीताराम कुशवाहा, दीपक, प्रदीप, पंकज यादव का आरोप है कि परीक्षा के समय स्कूल के प्रधानाचार्य, सपा नेता एवं सहकारी बैंक के चेयरमैन देव प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह तथा ओमप्रकाश सिंह के साथ कक्ष में आ धमके और नकल कराने के लिए 35 सौ रुपए सुविधा शुल्क की मांग करने लगे जबकि डेढ़ हजार रुपये पहले ही लिया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पैसा देने में असमर्थता व्यक्त की गई तो उक्त लोगों द्वारा कक्ष में बंद कर हम सभी छात्रों की पिटाई शुरू कर दी गई। इससे सभी छात्र घायल हो गए और इतना भयभीत हो गए कि परीक्षा ठीक से नहीं दे पाए। परीक्षा छूटने के बाद छात्रों ने इसकी शिकायत दुल्लहपुर पुलिस से करते हुए तहरीर दी। रात में पुलिस ने घायल छात्रों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।

थानाध्यक्ष दुल्लहपुर गयासुदद्ीन ने छात्र हरेंद्र सिंह कुशवाहा की तहरीर पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में कल्पनाथ उमा विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सिंह, सपा नेता एवं सहकारी बैंक के चेयरमैन देव प्रकाश सिंह, ओमप्रकाश सिंह तथा अखिलेश सिंह के खिलाफ धारा 323 आईपीसी तथा एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं कल्पनाथ उमा विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सिंह ने सुविधा शुल्क मांगे जाने और मारपीट के आरोपों को खारिज किया है।

 उनका कहना है कि मारुति नंदन इंटर कालेज के प्रबंधक संवरू कुशवाहा बीते शनिवार को परीक्षा के दौरान जय प्रकाश, लहजू कुशवाहा तथा राजेश राजभर के साथ परीक्षा केंद्र पर आए और नकल कराने के लिए अनुचित दबाव बनाया और तरह-तरह की धमकी देने लगे।


 इन्हीं लोगों ने उक्त परीक्षार्थियों को विद्यालय की छवि धूमिल करने के लिए उकसाया। इस बाबत पुलिस को तहरीर दी गई है। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर मारुतिनंदन इंटर कालेज के प्रबंधक संवरू कुशवाहा, जय प्रकाश लहजू तथा राजेश राजभर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed