{"_id":"696fd518ceb73e0139032ccc","slug":"twelve-people-were-apprehended-by-villagers-in-connection-with-attacks-on-women-and-teenage-girls-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-145926-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: महिलाओं व किशोरियों पर हमले के मामले में 12 को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: महिलाओं व किशोरियों पर हमले के मामले में 12 को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शादियाबाद। थानाक्षेत्र के हंसराजपुर बभनौली गांव में मंगलवार को विवादित भूमि निर्माण का विरोध करने पर 20 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और किशोरियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
हमलवारों ने महिलाओं व किशोरियों से अश्लील हरकत की। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने 12 हमलावरों की पकड़ कर उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान आठ हमलावर भागने में सफल रहे। पीड़ित सिंधु गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, गांव के ही रहने वाले अंकित राजभर से भूमि को पुरानी रंजिश थी। अंकित राजभर मंगलवार को लाठी-डंडे और हॉकी से लैस होकर अपने 20 साथियों के साथ पहुंचकर विवादित भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया।
जब घर की महिलाओं ने विरोध शुरू किया तो हमलावरों ने घर में घुसकर माया देवी, वंदना देवी, पूनम, जाह्नवी, मानवी, श्रुति व सुहानी पर हमलाकर कर घायल कर दिया। हमलावरों ने किशोरियों के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट होकर हमलावरों को घेरने लगे। खुद को ग्रामीणों से घिरता देख सभी हमलावर मौके से भागने लगे। 12 हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि आठ भागने में सफल रहे। ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने हमलावरों की एक स्कॉर्पियो और कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये 12 हमलावरों, क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और आठ मोटरसाइकिलें को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
तहरीर 12 नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।