फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   turned into paper transformer

कागज में बदल दिया ट्रांसफार्मर

Tue, 12 Nov 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
turned into paper transformer
जमानिया। देवरिया गांव के बांड़ में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते चार महीने से जला हुआ है। इसको आज तक नहीं बदला गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। गांव के किसान सत्यप्रकाश राय ने बताया कि 25 केवी के ट्रांसफार्मर पर पांच किसानों का ट्यूबवेल चलता है। ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण किसान रमेश राय राघव राय, रवि राय अजय राय एवं सत्यप्रकाश राय का ट्यूबवेल चार महीनों से बंद पड़ा है। विभागीय अधिकारियों को बार-बार सूचना देने तथा ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ऑनलाइन शिकायत का जवाब मिल चुका है जिसके अनुसार जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जा चुका है लेकिन धरातल पर अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। गांव के किसानों ने जिलाधिकारी से विद्युत विभाग द्वारा फर्जी निस्तारण करने की शिकायत की है। ऐसे लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed