{"_id":"5e3da9278ebc3ee617715bfc","slug":"tubewell-operater-crushed-by-truck-ghazipur-news-vns509470771","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 नामजद और 150 के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 नामजद और 150 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
रेवतीपुर। ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो पिता-पुत्र को कुचल दिया था। हादसे में ट्रैक्टर और मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। इस दौरान करीब ढ़ाई घंटे तक मार्ग पूरी तरह जाम रहा। घत्त्ना के दूसरे दिन एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह ने सड़क जाम करने वाले 32 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है। उधघ हादसे में पिता की मौत के बाद सीआरपीएफ जवान पुत्र को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
रेवतीपुर गांव के समीप रामवृक्ष के पूरा बस्ती निवासी सरकारी ट्यूबवेल ऑपरेटर केशव प्रसाद यादव (58) अपने बेटे सीआरपीएफ जवान कृष्णा यादव (27) घर के सामने बैठकर अलाव ताप रहे थे। इसी बीच करीब छह बजे जिला मुख्यालय से बारा जा रहा तेज रफ्ता र ट्रक ओवरमटेक करते समय अनियंत्रित हो गया और पिता-पुत्र को कुचलते हुए पास खड़े टैक्टर और मकान से टकराकर गड्ढे चला गया। दुर्घटा के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। परिजन निजी वाहन से किसी तरह घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां केशव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को परिजन और ग्रामीण मृतक के परिवार को नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था। करीब ढ़ाई घंटे तक मार्ग जाम रहा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने काफी समझा-बुझाकर करीब ढाई घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया। घटना के बाद मृतक के भाई ने चालक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया था। इसके साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया थ। दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा. ओम प्रकाश सिंह के निर्देश के बाद थानाध्यक्ष की तहरीर पर 32 नामजद और 150 से अधिक अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।