फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tube well electricity bill waiver scheme: 39435 consumers of the district will get benefit

नलकूप बिजली बिल माफ योजना : जिले के 39435 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Sat, 09 Mar 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Tube well electricity bill waiver scheme: 39435 consumers of the district will get benefit
गाजीपुर। प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दिए जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में नगर स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। योजना के तहत जनपद में भी एक अप्रैल से किसानों को सिंचाई के लिए नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। इससे 39435 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देकर निजी नलकूपों का बिजली बिल माफ किया है। अब किसी भी किसान को कोई विद्युत बिल नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के 39435 निजी नलकूप उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इसका प्रति माह विद्युत बिल 31.72 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करके लाभान्वित कराया जा रहा है। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज, उप निदेशक कृषि अतींद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed