फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck rammed into tea shop six people died in Ghazipur

गाजीपुर में रफ्तार का कहर: चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, छह की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पीटा

Tue, 02 Nov 2021 06:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 06:49 PM IST
सार

धनतेरस के दिन मंगलवार की सुबह आठ बजे बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे स्थित चाय मिठाई के सामने दुकान पर चौकी पर बैठे छह लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से जा टकराई। ग्रामीणों ने ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई की। 

विज्ञापन
Truck rammed into tea shop six people died in Ghazipur
चाय की दुकान में घुसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में  धनतेरस के दिन मंगलवार  सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के अहिरौली गांव के सामने मंगलवार की सुबह आठ बजे एक बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे चाय की दुकान में बैठे छह लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से जा टकराया। दर्दनाक हादसे में सभी की मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को छुड़ा कर अस्पताल भेजा। नाराज ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रख कर गाजीपुर-भरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये मुआवजा और योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। करीब साढ़े तीन घंटे चले जाम के दौरान आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


सीएम योगी ने की आर्थिक मदद की घोषणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।  अहिरौली गांव की चट्टी पर वीरेंद्र गुप्ता उर्फ झब्बू की चाय-मिठाई की दुकान है जहां रोज सुबह लोग एकत्रित होते हैं। दुकान अभी खुली नहीं थी। सुबह आठ बजे के करीब कुछ लोग दुकान के सामने रखी चौकी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच भरौली की तरफ से आ रहा ट्रक बेकाबू हो गया और चौकी पर बैठे लोगों को रौंदते हुए सामने एक पेड़ में टकराकर रुक गया। ट्रक से कुचलने पर अहिरौली गांव निवासी वीरेंद्र राम (45), सत्येंद्र ठाकुर (32), गोलू यादव (15) और जियनदासपुर निवासी उमाशंकर यादव (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

दो लोगों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल अहिरौली निवासी चंद्रमोहन राय (45) और श्यामबिहारी कुशवाहा (32) को परिजन जिला अस्पताल ले आए जहां इलाज के दौरान दोनों लोगों की मौत हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक बिहार प्रांत के चौसा निवासी अवधेश सिंह को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। बाद में पुलिस ने उसे छुड़ाया और अस्पताल भिजवाया।

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने गाजीपुर-भरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी होने पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी रामबदन सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया।

सुबह आठ बजे से लगा जाम साढ़े तीन घंटे बाद दिन में 11.30 बजे खुला। इसके बाद पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि जाम समाप्त हो गया है। सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed