फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck loaded with rice stopped at the crossing, passenger train had to be stopped for an hour

Ghazipur News: क्रॉसिंग पर चावल लदा ट्रक हुआ बंद, एक घंटे तक रोकनी पड़ी पैसेंजर ट्रेन

Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Truck loaded with rice stopped at the crossing, passenger train had to be stopped for an hour
स्थानीय वायरलेस चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को चावल लदा ट्रक बंद हो गया। इस कारण ताड़ीघाट से दिलदारनगर आ रही 53644 पैसेंजर ट्रेन आउटर सिग्नल पर एक घंटे खड़ी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जेसीबी के जरिये ट्रक को रेलवे क्रॉसिंग से हटवाया, तब जाकर ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

सुबह करीब 9.45 बजे ताड़ीघाट से पैसेंजर ट्रेन दिलदारनगर के लिए रवाना हुई। सरहुला हॉल्ट पर दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। उधर, सुबह करीब 10.27 बजे चावल लदा ट्रक मऊ से रामनगर जा रहा था। स्थानीय वायरलेस चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचते ही ट्रक अचानक बंद हो गया।
विज्ञापन

इस कारण गेटमैन उमेश कुमार प्रजापति फाटक बंद नहीं कर पाया। गेटमैन ने इसकी सूचना तुरंत वॉकी-टॉकी से ट्रेन चालक व कंट्रोल रूम को दी।
इसके बाद ट्रेन को रेलवे क्रॉसिंग से 500 मीटर पहले ही रोक दिया गया। यात्रियों ने सोचा कि किसी तकनीकी दिक्कत के कारण ट्रेन रुकी हुई है।
शायद, कुछ देर में आगे के लिए रवाना हो जाएगी। लेकिन काफी देर बाद भी ट्रेन स्टार्ट नहीं होने पर यात्री पैदल ही अपने-अपने गंतव्य के लिए चल दिए।
सूचना पाकर मौके पर आरपीएफ की टीम पहुंची। जेसीबी की मदद से किसी तरह ट्रक को रेलवे क्रॉसिंग से हटवाया गया। एक घंटे बाद ट्रक के हटने पर ट्रेन सुबह 11.28 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बाल गंगाधर ने बताया कि आरोपी चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया गया। मुगलसराय मजिस्ट्रेट की ओर से कार्रवाई करते हुए 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed