फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tribute to the children of Guru Gobind Singh on Veer Bal Diwas

Ghazipur News: वीर बाल दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों को किया नमन

Wed, 27 Dec 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the children of Guru Gobind Singh on Veer Bal Diwas
गाजीपुर। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के दो पुत्रों जोरावर सिंह, फतेह सिंह व माता गुजरी देवी की शहीदी दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन करके श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में नगर के महाजन टोली स्थित गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपनी आस्था और सभ्यता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह उनकी कहानियों को याद करने और जानने का दिन है कि कैसे उनको जिंदा ही दीवार में चुनवा दिया गया। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर यह घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को सिख गुरु के बेटों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि 1699 में गोविंद सिंह जी के द्वारा धर्म की रक्षा हेतु खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। गुरु गोबिंद सिंह के चारों बेटे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह सभी खालसा के हिस्सा थे। उन चारों को 7 वर्ष से 19 वर्ष की ही अवस्था में मुगल शासकों द्वारा मार डाला गया था। उनकी शहादत का सम्मान करने के क्रम में प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस में श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रमुख समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह, चरणजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, विनोद अग्रवाल, रास बिहारी राय आदि थे। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद, दिलदारनगर एवं जमानिया में गुरूद्वारे में राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के मंडल सदर पश्चिमी अध्यक्ष गोपाल राय की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत धरी कला में गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया। इस मौके पर शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद ने किया, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, मुरली कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन

वहीं नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में केंद्र कार्यालय एवं माधव सरस्वती विद्या मन्दिर प्रकाश नगर में वीर बाल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, मनोज श्रीवास्तव, नेहा राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed