{"_id":"630279b6d323280b2408fc26","slug":"tribute-paid-to-kargil-martyr-ramdular-ghazipur-news-vns670199097","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीद रामदुलार को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीद रामदुलार को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कारगिल शहीद रामदुलार यादव के 23वें बलिदान दिवस पर रविवार को पड़ैनिया स्थित शहीद उद्यान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक सुहैब अंसारी मन्नू ने झंडारोहण के बाद बलिदानी रामदुलार की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि इलाके के वीर सपूत के बलिदान पर हमें गर्व है। युवाओं को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि चाहे देश को आजाद कराने की लड़ाई हो या सीमाओं की सुरक्षा का सवाल हो। इस इलाके के जवानों ने हमेशा बलिदान देने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया है। सरकार की ओर से सेना भर्ती में अग्निवीर योजना लाए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि यह युवाओं के खिलाफ साजिश है। केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि देश के मुखिया जब आए तो कहा कि हम देश नहीं बिकने देंगे लेकिन हालत यह है कि आज देश में रेल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म सब बिक रहा है। एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का भी अब रेल में टिकट देना पड़ेगा। महंगाई के चलते आम जन कराह रहा है। लोगों को अब दाल-रोटी भी मिलना मुश्किल दिख रहा है। युवा अपने आक्रोश को दबाए रखें और आने वाले 2024 के चुनाव में उस आक्रोश का प्रयोग कर इस जनविरोधी सरकार का सफाया करें। विधायक सुहैब अंसारी मन्नू ने पार्क में हाई मास्ट लाइट लगवाने, मुख्य सड़क से पार्क तक आने वाले रास्ते को सीसी कराने आदि की घोषणा किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शहीद के पिता रामनगीना यादव, भाई राजेंद्र यादव एवं रामप्रसाद यादव, पत्नी प्रमिला यादव, ग्राम प्रधान पुष्पा यादव, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व प्रमुख चंदा यादव, रामकृत यादव, फेंकू यादव गांधी, चंद्रमा यादव, गोवर्द्धन यादव, अजय यादव, शंभू सिंह अकेला, रामअवतार शर्मा, गोपाल पासी, जवाहिर यादव, शिवशंकर यादव, जिलानी राईनी, राजेंद्र यादव आदि शामिल थे। अध्यक्षता रिटायर्ड सुबेदार ह्रदयनारायण सिंह यादव एवं संचालन बृजलाल यादव ने किया। अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।