फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Triangular contest for the post of President

Ghazipur News: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

Sat, 18 Jan 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Triangular contest for the post of President
बार एसोसिएशन के 22 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर कुल 16 अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। नामांकन वापसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि शनिवार तक किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रमेश सिंह यादव और अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इस पद के लिए गोरखनाथ सिंह, अशोक कुमार सिंह और राघवानंद पांडेय चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार अमरनाथ राम, मुनेश सिंह कुशवाहा, बृजेश कुमार सिंह और राम रतन जायसवाल ने नामांकन किया है, जिससे इस पद पर भी जोरदार मुकाबले की संभावना है। अन्य पदों पर नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार‚ कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए अंश बहादुर सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए मिथिलेश प्रताप सिंह तथा शमशाद राईनी‚ सह सचिव पद के लिए आजाद खां, अक्षय कुमार और मोहम्मद अशरफ निर्विरोध चुने जाने की स्थिति में हैं। इसी के साथ सदस्य कार्यकारिणी पद पर घनश्याम सिंह और संजय यादव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी कि अध्यक्ष और सचिव पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा नियत तिथि पर की जाएगी। मतदान 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से 2:30 बजे तक होगा और दोपहर बाद तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा। चुनाव में अधिवक्ताओं के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। बार एसोसिएशन के इस चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यह नए नेतृत्व के चयन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed