फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trees uprooted due to storm and rain, 60 electricity poles fell

Ghazipur News: आंधी-बारिश से उखड़े पेड़, 60 बिजली के खंभे गिरे

Tue, 02 Jun 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Trees uprooted due to storm and rain, 60 electricity poles fell
आंधी व बारिश से करिमुद्दीनपुर गांव में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली का पोल। स्रोत- ग्रामीण
गाजीपुर। जनपद के कुछ ग्रामीण इलाकों में सोमवार को आंधी संग बारिश हुई। आंधी-बारिश से जनपद के दो इलाके दुबिहा व करीमुद्दीनपुर क्षेत्र व्यापक रूप से प्रभावित हुए। 60 बिजली के पोल गिर गए। जबकि छह पेड़ उखड़ गए। 40 गांवों में पांच घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। दोपहर तीन बजे आंधी संग बारिश शुरू हुई। तेज आंधी के कारण दुबिहा व करीमुद्दीनपुर इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था धराशायी हो गई। बिजली के पोल व तार गिर जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

30 हजार लोग गर्मी में बिजली गुल होने के कारण बिलबिलाते नजर आए। आंधी व बारिश का दौर थमने के बाद बिजली निगम के कर्मी गिरे हुए पोल को दुरुस्त करने के कार्य में जुट गए। इस कार्य में क्रेन का भी सहारा लिया गया। लठठूडीह : करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में दोपहर तीन बजे आंधी संग बारिश हुई। आंधी के कारण भरौली में पीपल का पेड़ जड़ समेत उखड़ गया। मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लठठूडीह में पोल पर लगा ट्रांसफॉर्मर सड़क पर गिर गया। साथ ही बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे तीन घंटे तक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। गंगौली : कासिमाबाद क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। हालांकि क्षेत्र के कई गांवों में बारिश नहीं होने के कारण वहां देर शाम तक गर्मी और उमस का असर बना रहा। वहीं कासिमाबाद क्षेत्र के कुछ गांव ऐसे भी रहे, जहां बारिश नहीं हुई। इन इलाकों में उमस और गर्मी से लोगों की परेशानी बनी रही। सेवराई : क्षेत्र में बीते दिनों आई आंधी के दौरान तहसील मुख्यालय परिसर में स्थित एक पेड़ तहसील की चहारदीवारी पर गिर गया। इससे चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही तहसील व ब्लॉक को जोड़ने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed