फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Travelling from Ghazipur to Lucknow will be easy, Roadways has sent two new buses

Ghazipur News: गाजीपुर से लखनऊ की यात्रा होगी सुगम, रोडवेज दो नई बसें रवाना की

Sat, 12 Apr 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Travelling from Ghazipur to Lucknow will be easy, Roadways has sent two new buses
गाजीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ के लिए सुबह छह बजे और शाम सात बजे और कानपुर तक नई रोडवेज बस का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने लखनऊ के लिए दो और कानपुर के लिए एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के आठ साल की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभाली है, तब से जनमानस की सुविधा का ख्याल रखते हुए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। रोडवेज कर्मियों की मूलभूत सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने कहा कि जनपद 41 नई रोडवेज बसें मिलीं हैं। इसमें गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, कन्नौज सेवा के साथ गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए लखनऊ के लिए सुबह छह बजे और शाम सात बजे गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए लखनऊ तक की सेवा शुरू हुई है। ऐसे में लोगों को महानगरों तक आवागमन करने में सुविधा होगी। मुख्य अतिथि ने रोडवेज के चालक और कंडक्टरों को गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस का पैकेट वितरित किया। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, संजय राय, सीनियर फोरमैन चंद्रिका यादव, केदार कुशवाहा, मनोज मिश्रा, गीता सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, विनोद यादव, संदीप शर्मा, सिराज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed