फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transport Corporation's bus is closed on Tadighat-Bara highway for decades

Ghazipur News: ताड़ीघाट-बारा हाइवे पर दशकों से बंद है परिवहन निगम की बस

Sun, 28 May 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation's bus is closed on Tadighat-Bara highway for decades
सरकार एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के लिए बेहतर परिवहन सेवा को लेकर गंभीर हैं, वहीं महकमें की उदासीनता के चलते सरकार की यह योजना फ्लाप साबित हो रही है। बिहार को जोड़ने वाली ताड़ीघाट- बारा हाइवे पर दशकों से संचालित परिवहन निगम की सेवा अब इतिहास बनकर रह गया है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों के द्वारा उपेक्षा समझ से परे हैं। मालूम हो कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर एकमात्र रोडवेज बस का संचालन पिछले कई दशकों से हो रहा था, लेकिन इस दौरान मार्ग की बेहद खस्ताहाल और उसके नवनिर्माण को देखते हुए 2016 से इस बस का संचालन बंद हो गया। वर्ष 2019 के जून माह में इस मार्ग का सीसी तकनीकी के जरिए निर्माण पूरा हो गया, तो लगा कि शायद अब लोगों को इस एकमात्र परिवहन सेवा का नियमित तरीके से संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

इसी दौरान हमीद सेतु के बेयरिंग क्षतिग्रस्त होने से इसका संचालन बंद कर दिया गया था। महीनों तक मरम्मत कार्य चलने और इसके पूरा होने के बाद सेतु के दोनों तरफ लोहे का हाइटगेज वैरियर लगा दिया गया। इसके बाद से ही इसका संचालन पूरी तरह से ठप है, जबकि खुद एनएचएआई के मुताबिक पुल से भारी वाहनों को छोड़कर अन्य रोडवेज, सवारी छोटी और बड़ी बस, चार पहिया ट्रैक्टर आदि अन्य हल्के वाहनों के लिए संस्तुती दे दी।
विज्ञापन

प्रशासन के द्वारा हाइटगेज वैरियर की उंचाई मानक से काफी कम किए जाने से रोडवेज बस का संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके लिए निश्चित जनप्रतिनिधियों से लगायत अन्य अधिकारी जिम्मेदार है। इस संबंध में एआरएम वीके पांडेय ने बताया कि पुल के दोनों तरफ लगे लोहे के हाइटगेज वैरियर बस के संचालन में रूकावट बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed