फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer trolley parked on the road for weeks becomes a nuisance.

Ghazipur News: सड़क पर हफ्तों से खड़ी ट्रांसफॉर्मर ट्रॉली बनी आफत

Wed, 22 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Transformer trolley parked on the road for weeks becomes a nuisance.
जमानिया स्टेशन स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास ट्रॉली पर ट्रांसफॉर्मर। संवाद
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास बिजली निगम की लापरवाही से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। निगम की ओर से ट्रांसफॉर्मर परिवहन (कैरियर) ट्रॉली को हफ्तों से मुख्य सड़क पर ही खड़ा छोड़ दिया गया है, इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश, मनोज और मोहन ने बताया कि कुछ समय पहले क्षेत्र का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। उस दौरान विद्युत विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे ट्रांसफॉर्मर के जरिये अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बहाल की थी। बाद में राधा-कृष्ण मंदिर के पास नया स्थायी ट्रांसफॉर्मर तो स्थापित कर दिया गया, लेकिन उस अस्थायी ट्रॉली को सड़क से नहीं हटाया गया। सड़क पर खड़ी इस ट्रॉली के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। वाहनों की आवाजाही बाधित होने के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर ट्रॉली खड़ी रहने से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस संबंध में अवर अभियंता संजीत कुमार ने बताया कि जल्द ट्राली पर लगे ट्रांसफॉर्मर को रास्ते से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed