{"_id":"680beabbfaec69c271045006","slug":"transformer-caught-fire-due-to-short-circuit-darkness-prevailed-in-600-houses-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-131653-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शाॅर्ट-सर्किट से ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, 600 घरों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शाॅर्ट-सर्किट से ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, 600 घरों में छाया अंधेरा
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे के नहर मार्ग पर 400 केवी का ट्रांसफाॅर्मर बृहस्पतिवार की देर रात शाॅर्ट सर्किट होने से जल गया। पावर हाउस से बिजली आपूर्ति ठप की गई। 24 घंटे से 600 घरों में अंधेरा है। ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना देने के घंटों बाद बाइक सवार दमकलकर्मी जिला मुख्यालय से पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से आग बुझाया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि लोग पास पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। 200 मीटर की दूरी पर खड़े होकर लोग तमाशाबीन बने रहे।
वहीं सूचना पाकर मौके पर अवर अभियंता अशोक कुमार सिंह व संबंधित लाइनमैन भी मौके पर रात में पहुंचे। लेकिन आग की लपटों को देखकर वह खुद बेबस पाए। वहीं ट्रांसफार्मर जलने से कस्बे की आधी आबादी प्रभावित रही।
अवर अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पीईआर रिपोर्ट बनाकर वर्कशाॅप भेज दिया गया है। जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।