फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer burnt for 15 days, people of Maheshpur II in darkness

Ghazipur News: 15 दिनों से जला ट्रांसफाॅर्मर, अंधेरे में महेशपुर द्वितीय के लोग

Mon, 09 Jun 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt for 15 days, people of Maheshpur II in darkness
गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के महेशपुर द्वितीय में 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर 15 दिनों से जल गया है। प्रचंड गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण शो-पीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

15 दिनों से महेशपुर द्वितीय गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफाॅर्मर को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर कई बार बिजली निगम के अभियंताओं से गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर निकला। दिन का समय किसी तरह से निकल जा रहा है लेकिन रात में चैन की नींद नहीं आ रही है। सबसे खराब स्थिति घरों में रहने वाली महिलाओं व छोटे बच्चों की है। बिजली आपूर्ति ठप होने से सबमर्सिबल भी नहीं चल रहे हैं। इसके कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीण राजेंद्र यादव, छोटेलाल पांडेय, लाल बचन पांडेय, उस्मान अंसारी, बाके यादव, शंभू आदि ने जल्द से जल्द जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि शासनादेश है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे में जले हुए ट्रांसफाॅर्मर को बदला जाए लेकिन बिजली निगम के अभियंताओं की लापरवाही से ऐसा नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। मुहम्मदाबाद के बिजली निगम के जेई चंदन कुमार ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर में जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed