{"_id":"571a7cec4f1c1bfa248b460b","slug":"transformer-burns-power-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जले चार वार्डों की बिजली हुई गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जले चार वार्डों की बिजली हुई गुल
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : Bureau
दिलदारनगर में भीषण गर्मी में गुरुवार की रात दो ट्रांसफार्मर अचानक धूं-धूं कर जल गए। चार-चार सौ केवीए की क्षमता के इन ट्रांसफार्मरों से चार वार्डों के एक हजार से ज्यादा घरों को आपूर्ति होती है। बिजली गुल होने की वजह से उनमें रहने वाले भीषण गर्मी और उमस के चलते रात में चैन से नहीं सो पाए। इलाके में पेयजल की भी आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली विभाग के मुताबिक मंगलवार को ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे।
जलकल परिसर में चार-चार सौ केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। गुरुवार की शाम के इसमें एक ट्रांसफार्मर में आग लगने वह जल गया। आग ने दूसरे ट्रांसफार्मर को भी चपेट में ले लिया। इसके चलते चारों वार्डों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ऐसे में पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं बाजारों में शाम को जल्द ही सन्नाटा पसर जा रहा। जिससे दूकानदारी प्रभावित हो रही है। दूकानदारों का कहना है कि यदि ऐसा ही रहा तो उनका धंधा चौपट होते देर नहीं लगेगी।
नगर के सरदार लखबीर सिंह, ज्योति गुप्ता, दीपक गुप्ता, मोनू, गौरी ने बताया की ट्रांसफार्मर जलने के बाद घरों में रहना मुश्किल हो गया है। पानी नहीं मिलने के कारण बच्चों को बिना नहलाये स्कूल भेजना पड़ रहा है। वहीं छोटे उद्योगों पर भी असर पड़ा है। नगरवासियों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी शिवम राय ने बताया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए बनारस भेज दिए गए हैं। वहां से नए ट्रांसफार्मर मंगलवार तक लगा दिए जाएंगे। इसके बाद बिजली