फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trains will speed up after the doubling of the new rail line

Ghazipur News: नई रेल लाइन के दोहरीकरण के बाद रफ्तार भरेंगी ट्रेनें

Sun, 25 Jun 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Trains will speed up after the doubling of the new rail line
ताड़ीघाट-मऊ नई रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के अंतर्गत अब तक 26 पिलरों पर गार्डर लॉचिंग और उसकी ढलाई का काम पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था की माने तो वर्ष के अंत तक दोहरीकरण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस नई रेल लाइन के दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इस पर पूरी रफ्तार से ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

दोहरीकरण कार्य बीते मार्च महीने में शुरू हुआ। मौजूदा समय में 22 और पिलरों पर गार्डर लॉचिंग और उसकी ढलाई की तैयारी की जा रही है। सभी पिलरों पर गार्डर लांचिंग और ढलाई का काम पूरा होने के बाद नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए सिग्नल पोल, लोकेशन बाक्स, एक्सल काउंटर, विद्युतीकरण की पूरी प्रक्रिया के बाद इस दोहरीकरण लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। उनकी हरी झंडी मिलने पर इस लाइन पर ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन


पहले चरण के दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस काम को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस लाइन के सीआरएस के निरीक्षण के बाद ट्रेन का संचालन किया जा सकेगा। इसके लिए निर्धारित बजट पहले ही जारी कर दिया गया है। -विकास चंद्रा, मुख्य परियोजना प्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed